डेब्यू से पहले स्टार बना ये हीरो, 42 दिन प्रीमैच्योर पैदा हुआ था, थर्माकोल के डिब्बे में लाया गया था अस्पताल
बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करने जा रहे अहान पांडे इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन उनकी जिंदगी की कहानी सिर्फ चकाचौंध नहीं, संघर्षों से भी भरी रही है। अहान का जन्म तय समय से 42 दिन पहले हुआ था और जन्म के वक्त उनकी स्थिति बेहद नाजुक थी। हाल ही में उनकी बहन अलाना पांडे के व्लॉग में उनकी मां डियाने पांडे ने बताया कि अहान को थर्माकोल के डिब्बे में रखकर अस्पताल लाया गया था क्योंकि उस वक्त उनके शरीर का तापमान गिरता जा रहा था और हालत गंभीर थी।
डियाने पांडे ने साझा किया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें दो बार वाटर लीक की समस्या हुई थी, लेकिन दूसरी बार जब सोनोग्राफी हुई तो डॉक्टर्स को पता चला कि बच्चा गर्भ में पूरी तरह सिकुड़ चुका है और एम्नियोटिक फ्लूइड खत्म हो चुका है। डॉक्टरों ने बिना देर किए इमरजेंसी सी-सेक्शन किया और अहान को बाहर निकाला। जन्म के बाद भी उनकी हालत काफी नाजुक थी, लेकिन परिवार की दुआओं और डॉक्टर्स की मेहनत से वे धीरे-धीरे स्वस्थ हुए।
आज वही अहान पांडे बॉलीवुड में अपने पहले ही प्रोजेक्ट से स्टार पावर दिखा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज से पहले ही काफी चर्चा हो रही है और इंडस्ट्री में उन्हें लेकर जबरदस्त उम्मीदें जताई जा रही हैं। यह कहानी सिर्फ एक स्टारकिड की नहीं, बल्कि एक योद्धा की भी है जिसने जिंदगी की पहली जंग बहुत छोटी उम्र में जीत ली।
Share this content:
