May 1, 2026

समंदर किनारे प्रियंका-निक का रोमांस, वायरल हुआ Kiss वाला वीडियो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इस बार दोनों का बीच वेकेशन वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखते ही बनता है। जैसे ही वीडियो सामने आया, फैंस ने इसे वायरल कर दिया और कमेंट्स की बौछार शुरू हो गई। लोग जहां प्रियंका की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं निक को देखकर कह रहे हैं, “निक जीजू तो छा गए!”

इस वीडियो को निक जोनस ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक समंदर किनारे एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका निक की गोद में बैठी हैं और दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आते हैं। यह वीडियो जोनस ब्रदर्स के नए गाने “I Can’t Lose” की धुन पर तैयार किया गया है, जिससे यह और भी आकर्षक लग रहा है।

वीडियो में निक ने कटी हुई शर्ट और उल्टी बेसबॉल कैप पहन रखी है, जबकि प्रियंका बेहद कूल और रिलैक्स्ड मूड में नजर आती हैं। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस कपल की तारीफ कर रहे हैं और इस वीडियो को हजारों बार शेयर किया जा चुका है।

प्रियंका और निक की जोड़ी पहले भी कई बार अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रही है, लेकिन इस बार बीच वेकेशन और नया गाना मिलकर इनकी लोकप्रियता को एक नई ऊंचाई पर ले गए हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कपल जल्द ही और ऐसी झलकियां साझा करेगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!