April 30, 2026

रामायण में मोहित रैना बनेंगे भगवान शिव, रणबीर-यश-सनी पर भारी पड़ेगा ये किरदार

नितेश तिवारी की मेगा फिल्म रामायण को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हो रही हैं। फिल्म के टीज़र रिलीज के बाद से इसकी स्टारकास्ट पर खास ध्यान दिया जा रहा है। रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखेंगे, जबकि साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं।

अब जो जानकारी सामने आई है, उसने इस बज को और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवान शिव के रोल के लिए टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर मोहित रैना को चुना गया है। मोहित को देवों के देव…महादेव सीरियल में शिव की भूमिका के बाद लोगों ने असल में भगवान की तरह पूजना शुरू कर दिया था।

उनकी दमदार छवि, शांत स्वरूप और आध्यात्मिक अपील को देखते हुए रामायण में भगवान शिव के लिए उनका चयन एक अहम फैसला माना जा रहा है।

इस फिल्म में रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल भी राजा दशरथ के रूप में वापसी कर रहे हैं। माता कौशल्या के रूप में इंदिरा कृष्णन और कैकेयी के रोल में लारा दत्ता नजर आएंगी। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा), विवेक ओबेरॉय (विद्युतजिवा), कुणाल कपूर (इंद्रदेव) और अमिताभ बच्चन (जटायु की आवाज) जैसे नाम भी कास्ट में शामिल हैं।

मोहित रैना का भगवान शिव के रूप में जुड़ना दर्शकों के लिए एक भावनात्मक और यादगार अनुभव साबित हो सकता है, जो न केवल फिल्म के बज को और बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें रणबीर-यश जैसे बड़े सितारों से भी ज़्यादा लाइमलाइट में ला सकता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!