April 30, 2026

पाकिस्तान को बड़ा झटका, टी20 सीरीज से पहले हारिस राउफ हुए चोटिल..

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ इसी महीने शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हारिस राउफ मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में खेलते हुए चोटिल हो गए हैं। उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है, जिसके चलते वे MLC से तो बाहर हो ही चुके हैं, साथ ही पाकिस्तान-बांग्लादेश सीरीज में भी उनका खेलना अब संदिग्ध हो गया है।

हारिस राउफ सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम का हिस्सा थे और 4 जुलाई को टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करते हुए वह चोटिल हो गए। उन्होंने उस मैच में केवल एक ही ओवर फेंका था। उनकी जगह अब न्यूजीलैंड के बेन लिस्टर को टीम में शामिल किया गया है।

20 जुलाई से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होनी है। हालांकि टीम का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन राउफ की चोट ने पाकिस्तान की योजनाओं को जरूर प्रभावित किया है।

हारिस राउफ ने 2020 में पाकिस्तान के लिए टी20 डेब्यू किया था और अब तक 85 मैचों में 100 विकेट झटके हैं। अप्रैल 2025 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला था। उनकी चोट पाकिस्तान की गेंदबाजी लाइन-अप के लिए चिंता का कारण बन गई है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!