42 साल के रणबीर कपूर या 40 साल के रणवीर सिंह… किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए यहां पूरी तुलना
बॉलीवुड के दो बड़े सितारे—रणबीर कपूर और रणवीर सिंह—इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ जैसी एक्शन फिल्म से लौट रहे हैं, तो दूसरी ओर रणबीर कपूर ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे। दोनों एक्टर्स को लेकर फैंस में दीवानगी है और सोशल मीडिया पर अक्सर यह बहस छिड़ जाती है कि आखिर इनमें बेस्ट कौन है। लेकिन इस बार सवाल है — ज्यादा अमीर कौन है?
रणबीर कपूर की नेटवर्थ
फिल्म ‘सांवरिया’ से करियर शुरू करने वाले रणबीर कपूर ने ‘रॉकस्टार’, ‘बर्फी’, ‘संजू’ और ‘एनिमल’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। हर फिल्म के लिए वे 50 से 70 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करते हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘एनिमल’ ने 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, और अब वे ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की कुल नेटवर्थ करीब 345 करोड़ रुपये है। वे भले सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन ब्रांड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। वे बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में शुमार होते हैं।
रणवीर सिंह की कमाई
रणवीर सिंह ने 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ से धमाकेदार एंट्री ली थी। उनकी झोली में ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘पद्मावत’, ‘गली बॉय’ और ‘सिम्बा’ जैसी सुपरहिट फिल्में हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ीं, मगर उनकी स्टार पावर पर कोई असर नहीं पड़ा।
रणवीर एक फिल्म के लिए 30 से 40 करोड़ रुपये फीस लेते हैं और सोशल मीडिया व ब्रांड्स से मोटी कमाई करते हैं। मौजूदा नेटवर्थ की बात करें तो वो करीब 250 करोड़ रुपये के मालिक हैं।
कौन है ज्यादा अमीर?
कमाई के मामले में रणबीर कपूर रणवीर सिंह से काफी आगे हैं। जहां रणबीर की फीस और संपत्ति दोनों ज्यादा हैं, वहीं रणवीर सिंह का चार्म भी कम नहीं। दोनों की पत्नियां—आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण—भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज़ हैं और अपने-अपने दम पर करोड़ों की मालकिन हैं।
स्टाइल और एनर्जी के मामले में रणवीर सिंह आगे दिखते हैं, लेकिन दौलत और कमाई के पैमाने पर रणबीर कपूर बाजी मारते हैं।
Share this content:
