तारक मेहता की ‘बावरी’ बनीं अब सोशल मीडिया सेंसेशन, ग्लैमर में बबिता-अंजलि को छोड़ा पीछे
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो के हर किरदार की खास पहचान है, लेकिन इस बार चर्चा में हैं बावरी—जेठालाल के नौकर बागा की पत्नी। पर्दे पर भोली-भाली नजर आने वाली बावरी असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।
टीवी पर बावरी का किरदार मासूमियत और अनोखी बोलचाल के लिए जाना जाता है। पर असल में इस किरदार को निभा रहीं एक्ट्रेस नवीना वाडेकर का स्टाइलिश अंदाज फैंस को चौंका रहा है। उनकी तस्वीरें देख लोग कहने लगे हैं कि खूबसूरती के मामले में उन्होंने बबिता जी और अंजलि भाभी को भी पीछे छोड़ दिया।
नवीना वाडेकर ने साल 2023 में मोनिका भदौरिया को रिप्लेस किया था। मुंबई में पली-बढ़ी 25 वर्षीय नवीना इससे पहले मराठी शो ‘तुमची मुलगी काय करते’ और दंगल टीवी के ‘क्राइम अलर्ट’ में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया है।
बावरी का किरदार भले ही ‘गांव की लड़की’ जैसा दिखाया गया हो, लेकिन नवीना का इंस्टाग्राम ग्लैमर और कॉन्फिडेंस से भरा हुआ है। फैन्स लगातार उनकी तुलना बबिता और अंजलि भाभी से कर रहे हैं और कई लोग अब उन्हें शो की नई ग्लैम डॉल कहने लगे हैं।
नवीना की बढ़ती पॉपुलैरिटी यह संकेत देती है कि ‘तारक मेहता…’ की दुनिया में अब बबिता और अंजलि के अलावा एक नया स्टाइल आइकन शामिल हो चुका है — और वो हैं, बागा की बावरी!
Share this content:
