May 3, 2026

लीड्स टेस्ट में 105 रन बनाए, लेकिन 160 रन का नुकसान भी कराया… और फिर किया जीत जैसा डांस!

लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उससे ज्यादा चर्चा में रहा एक खिलाड़ी का प्रदर्शन और उसका जश्न मनाने का तरीका। हम बात कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल की, जिन्होंने इस टेस्ट में 105 रन तो बनाए, लेकिन चार अहम कैच छोड़कर इंग्लैंड को अतिरिक्त 160 रन बनाने का मौका भी दे डाला। यही नहीं, मैच में हार के बावजूद उनका डांस करते हुए वीडियो भी वायरल हो गया, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया।

 

कैसे हुआ 160 रन का नुकसान?

यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में चार कैच टपकाए, और हर ड्रॉप कैच का इंग्लिश बल्लेबाजों ने भरपूर फायदा उठाया।

 

पहली पारी में उन्होंने बेन डकेट का कैच 15 रन पर छोड़ा, जिन्होंने बाद में 62 रन बनाए – 47 रन का नुकसान।

 

ओली पोप का कैच 62 रन पर छोड़ा, और उन्होंने 106 रन बनाए – 44 रन का नुकसान।

 

हैरी ब्रूक का कैच 83 पर गिराया, और उन्होंने 99 रन बनाए – 16 रन का नुकसान।

 

दूसरी पारी में डकेट का एक और कैच 98 पर छोड़ा, जिसने 149 रन की पारी खेल दी – 51 रन का नुकसान।

 

इन चार कैचों के कारण इंग्लैंड को कुल 160 रन अतिरिक्त मिल गए, जबकि जायसवाल खुद दोनों पारियों में सिर्फ 105 रन बना सके।

 

जश्न से ज्यादा चर्चा में आया ‘डांस’

मैच के बाद, यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो बाउंड्री लाइन पर गिल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस को इस बात पर आपत्ति है कि इतनी बड़ी हार और व्यक्तिगत गलतियों के बाद भी खिलाड़ी जश्न मनाने जैसी हरकत कर रहा है। लोगों ने सवाल उठाए कि क्या इस तरह का व्यवहार प्रोफेशनल खेल भावना के अनुकूल है?

 

पहली बार ऐसा रिकॉर्ड

इस टेस्ट की एक और खास बात यह रही कि भारतीय टीम के पांच बल्लेबाजों ने शतक जड़े, फिर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी टीम ने पांच सेंचुरी लगाईं और मैच हार गई। इस हार ने जहां टीम के संतुलन और फील्डिंग पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं यशस्वी के कैच ड्रॉप ने मैच की दिशा ही बदल दी।

लीड्स टेस्ट भारतीय टीम के लिए सिर्फ एक हार नहीं, बल्कि आत्ममंथन का मौका है। यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाज़ी की तारीफ की जा सकती है, लेकिन फील्डिंग में की गई बड़ी गलतियां और उसके बाद का जश्न खेलप्रेमियों को हजम नहीं हो रहा। टीम इंडिया को अगली सीरीज़ से पहले अपनी फील्डिंग और मानसिकता – दोनों पर गहराई से काम करना होगा।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!