पश्चिम बंगाल को रेलवे की नई सौगात: शुरू हुई सियालदाह–जलपाईगुड़ी रोड हमसफर एक्सप्रेस, जानें रूट, टाइम टेबल और किराया
रेलवे ने पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए एक और बड़ी सुविधा की शुरुआत की है। अब दक्षिण और उत्तर बंगाल के बीच सफर करना और भी आसान हो गया है, क्योंकि सियालदाह और जलपाईगुड़ी रोड के बीच नई हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू कर दी गई है। यह साप्ताहिक ट्रेन न केवल तेज और सीधा संपर्क प्रदान करेगी, बल्कि भागीरथी नदी पर बने नवनिर्मित नशीपुर रेल पुल से होकर गुजरते हुए राज्य के कई अहम स्टेशनों को जोड़ेगी।
कब और किस समय चलेगी ट्रेन?
13115 सियालदाह–जलपाईगुड़ी रोड हमसफर एक्सप्रेस
हर शुक्रवार रात 11:40 बजे सियालदाह से रवाना होगी और शनिवार दोपहर 12:00 बजे जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पहुंचेगी।
13116 जलपाईगुड़ी रोड–सियालदाह हमसफर एक्सप्रेस
हर शनिवार रात 8:30 बजे जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन से रवाना होकर रविवार सुबह 8:10 बजे सियालदाह पहुंचेगी।
रूट और स्टेशन
इस ट्रेन की कुल यात्रा दूरी 584 किलोमीटर है और सफर में लगभग 12 घंटे लगेंगे। इसके रास्ते में 13 प्रमुख स्टेशन पर ठहराव होगा:
रूट:
नैहाटी – रानाघाट – कृष्णानगर सिटी जंक्शन – बरहामपुर कोर्ट – अजीमगंज – जंगीपुर रोड – न्यू फरक्का – मालदा टाउन – समसी – बरसोई – किशनगंज – अलुआबाड़ी रोड – न्यू जलपाईगुड़ी
दक्षिण और उत्तर बंगाल को मिलेगा सीधा फायदा
इस नई हमसफर एक्सप्रेस के जरिए मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी समेत कई जिलों के यात्रियों को राहत मिलेगी। विशेष रूप से नशीपुर रेल ब्रिज से होकर गुजरने वाली इस ट्रेन की वजह से अब दक्षिण बंगाल के रानाघाट और कृष्णनगर जैसे इलाकों से उत्तर बंगाल तक की सीधी और तेज़ पहुंच संभव होगी।
किराया कितना होगा?
इस हमसफर एक्सप्रेस में एसी कोच के साथ-साथ स्लीपर क्लास की सुविधा भी दी गई है, ताकि सभी वर्ग के यात्री इसका लाभ ले सकें।
स्लीपर क्लास किराया: ₹385
AC 3 टियर किराया: ₹1050
यह ट्रेन खास तौर पर उन यात्रियों के लिए है जो कम बजट में लंबी दूरी का आरामदायक सफर करना चाहते हैं।
भारतीय रेलवे की यह नई सौगात पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए यात्रा को और सुविधाजनक बना रही है। इस ट्रेन के संचालन से न सिर्फ बंगाल के अलग-अलग हिस्सों के बीच संपर्क मज़बूत होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिहाज से भी यह एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है।
Share this content:
