April 18, 2026

अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ में 100 करोड़ वाली एक्ट्रेस की एंट्री, बॉबी देओल से होगी टक्कर!

अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में एक बड़ी एंट्री हुई है. पंजाबी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस नीरू बाजवा अब इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरू बाजवा फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का रोल निभा रही हैं. ये पहली बार होगा जब अजय और नीरू स्क्रीन शेयर करेंगे. इससे पहले नीरू बाजवा 1998 में देव आनंद की फिल्म ‘मैं सोलह बरस की’ में नजर आ चुकी हैं.

फिल्म में मृणाल ठाकुर भी नजर आने वाली हैं. पहले पार्ट में जहां सोनाक्षी सिन्हा थीं, इस बार उनकी जगह मृणाल ने ली है. हालांकि अब जब नीरू बाजवा पत्नी का किरदार निभा रही हैं, तो मृणाल ठाकुर का रोल क्या होगा, ये रहस्य बना हुआ है. फैन्स इस नई कास्टिंग को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

नीरू बाजवा की पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ ने हाल ही में दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, और इसी कारण उनकी इस एंट्री को फिल्म के लिए बड़ा मजबूत जोड़ माना जा रहा है.

‘सन ऑफ सरदार 2’ की टक्कर भी जबरदस्त होने वाली है, क्योंकि इसी दौरान बॉबी देओल की ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ और विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ भी रिलीज हो सकती है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प होगा.

अजय देवगन की ये फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होगी. 2012 में आई पहली फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने 150 करोड़ की कमाई की थी. अब सीक्वल से भी मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं.

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!