हड्डियों के कैंसर के गंभीर लक्षण और पहचान का तरीका

हड्डियों का कैंसर एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी है, जिसकी शुरुआती पहचान बेहद जरूरी होती है। अक्सर इसके शुरुआती लक्षण मामूली दर्द या असुविधा लगती है, लेकिन समय के साथ ये बढ़कर गंभीर समस्याओं का रूप ले सकती हैं।

 

हड्डियों के कैंसर के मुख्य लक्षण:

लगातार और बढ़ता हुआ दर्द:
दर्द की शुरुआत अक्सर लंबी हड्डियों जैसे जांघ, पिंडली या कंधे की हड्डी से होती है। शुरुआत में यह दर्द केवल गतिविधि के दौरान महसूस होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह स्थायी और रात में भी बढ़ सकता है।

हड्डी का कमजोर होना और सूजन:
कैंसर ग्रस्त क्षेत्र में सूजन, लालिमा और गर्माहट महसूस हो सकती है। कमजोर हड्डी के कारण बिना किसी गंभीर चोट के फ्रैक्चर हो सकता है। बच्चों में लंबाई बढ़ने का रुक जाना भी संकेत हो सकता है।

थकान, वजन कम होना, बुखार और रात में पसीना आना:
ये सामान्य लक्षण भी हो सकते हैं जो अन्य कारणों से न हों, तो सावधानी जरूरी है।

मौजूदा कैंसर मरीजों के लिए खास चेतावनी:
यदि किसी को पहले से कोई कैंसर है, जैसे ब्रेस्ट, लंग या प्रोस्टेट कैंसर, तो हड्डियों में फैलाव की संभावना रहती है। ऐसे में हड्डियों में नया दर्द या सूजन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

पहचान कैसे करें?

हड्डियों के कैंसर की पुष्टि के लिए डॉक्टर एक्स-रे, एमआरआई, सीटी स्कैन, बोन स्कैन और बायोप्सी जैसी जांच करवाते हैं।

 

इलाज के विकल्प:

कीमोथेरेपी

रेडिएशन थेरेपी

सर्जरी

जल्दी पहचान और इलाज से इस गंभीर बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।

महत्वपूर्ण: किसी भी लगातार दर्द, सूजन या असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें। समय पर विशेषज्ञ से परामर्श कर जांच कराना आवश्यक है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सलाह के लिए है। किसी भी चिकित्सा प्रक्रिया या दवा को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें।

Share this content:

About The Author

You may have missed