शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, पहली ही इंग्लैंड सीरीज में कर सकते हैं बड़ा कमाल
भारतीय क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की परीक्षा 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज से होने जा रही है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत का टेस्ट रिकॉर्ड हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, खासकर इंग्लैंड के मैदान पर। ऐसे में शुभमन गिल के पास अपनी पहली ही सीरीज में इतिहास लिखने का बड़ा अवसर है।
अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच 136 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 35 जीते हैं जबकि इंग्लैंड 51 में विजयी रहा है। खास बात यह है कि इंग्लैंड में भारत ने केवल 9 मैच ही जीते हैं, जो एक चुनौतीपूर्ण आंकड़ा है।
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तानों में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने तीन जीत दर्ज की हैं। इसके बाद कपिल देव हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने दो मैच जीते। राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, सौरव गांगुली और अजीत वाडेकर ने एक-एक जीत हासिल की है।
अगर शुभमन गिल इस सीरीज में दो मैच जीताते हैं, तो वे राहुल द्रविड़, धोनी, गांगुली और वाडेकर से आगे निकल जाएंगे। तीन जीत मिलने पर वे कपिल देव को भी पीछे छोड़ सकते हैं और विराट कोहली के बराबर पहुंच सकते हैं। यदि चार मैच जीत गए, तो शुभमन गिल विराट कोहली को भी पछाड़ देंगे।
हालांकि ये लक्ष्य आसान नहीं, लेकिन शुभमन गिल और उनकी टीम के लिए यह चुनौती एक सुनहरा अवसर है अपनी छाप छोड़ने का और इतिहास रचने का। इस सीरीज में टीम की एकजुटता और प्रदर्शन ही तय करेगा कि ये सपना हकीकत में कितना बदलेगा।
Share this content:
