पिता के निधन से टूट गईं मन्नारा चोपड़ा, बहन के साथ एयरपोर्ट पर रोती नजर आईं

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन बहन, एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इन दिनों गहरे शोक में हैं। 16 जून 2025 को उन्होंने अपने पिता रमन राय हांडा को खो दिया, जो 72 वर्ष के थे। मन्नारा ने यह दुखद सूचना अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बताया कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर के कुछ ही समय बाद मन्नारा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो एयरपोर्ट पर बेहद टूटे और रोते हुए नजर आईं।

पिता के निधन के बाद मुंबई लौटीं मन्नारा

मन्नारा, अपने पिता के निधन के समय मुंबई से बाहर थीं। जैसे ही उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली, वह तत्काल मुंबई लौटीं। एयरपोर्ट पर उन्हें बहन मिताली हांडा के साथ स्पॉट किया गया। ग्रीन शर्ट और ब्लू डेनिम में दिख रहीं मन्नारा फोन पर किसी से बात कर रही थीं, लेकिन उनकी आँखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे। वह परेशान और घबराई हुई लग रही थीं और खुद ही अपना सामान संभाल रही थीं।

फैंस ने जताया दुख

मन्नारा के इस वीडियो ने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया है। एक फैन ने लिखा, “उसे अकेला छोड़ दो, वह पहले ही बहुत दुख में है।” वहीं किसी और ने कहा, “बेटियों के लिए पिता का जाना सबसे बड़ा नुकसान होता है।” सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके पिता की मौत कैसे हुई।

मन्नारा का आधिकारिक बयान

मन्नारा ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता के निधन को लेकर एक आधिकारिक बयान शेयर करते हुए लिखा—
“बहुत दुख और शोक के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए। वह हमारे परिवार के लिए ताकत का स्तंभ थे।”

परिवार में अब उनकी मां कामिनी चोपड़ा हांडा और दो बेटियां मन्नारा और मिताली हैं। अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए मन्नारा ने बताया कि यह 18 जून को दोपहर 1 बजे, मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अंबोली श्मशान घाट पर किया जाएगा।

मन्नारा के पिता का प्रोफेशन

रमन राय हांडा दिल्ली हाईकोर्ट में वकील के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की बुआ कामिनी चोपड़ा से शादी की थी। मन्नारा का पारिवारिक माहौल काफी करीबी था और अक्सर वे परिवार के साथ त्योहार, जन्मदिन और अन्य अवसरों पर एक साथ नजर आते थे।

मन्नारा की प्रोफेशनल पहचान

मन्नारा चोपड़ा ने अपनी पहचान टीवी शो ‘बिग बॉस’ से बनाई और साउथ फिल्मों में भी कई सफल भूमिकाएं निभाई हैं। भले ही वह बॉलीवुड में एक्टिव नहीं रहीं, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से एक खास पहचान बनाई है।

फिलहाल, पूरा परिवार शोक में है और मन्नारा को इस मुश्किल समय में भावनात्मक सहारे की जरूरत है। फैंस लगातार उन्हें और उनके परिवार को ताकत दे रहे हैं।

Share this content:

About The Author

You may have missed