May 3, 2026

इंग्लैंड के खिलाफ शार्दुल ठाकुर की प्लेइंग XI में वापसी तय? शुभमन गिल कर सकते हैं बड़ा फैसला

इंट्रा स्क्वॉड मैच में शार्दुल ठाकुर की 122 रनों की शानदार पारी ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ की प्लेइंग इलेवन में उनके चयन की संभावनाएं बढ़ा दी हैं। भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के सामने अब बड़ा सवाल यही है कि क्या वो इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद शार्दुल को मौका देंगे? अगर ऐसा होता है, तो किस खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ेगा?

इस सवाल का जवाब नीतीश कुमार रेड्डी हो सकते हैं, जिनका रोल टीम में शार्दुल से काफी मिलता-जुलता है। नीतीश ने भले ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शतक लगाया हो, लेकिन इंग्लैंड की पिचों पर अनुभव की कमी उनके खिलाफ जा सकती है। वहीं शार्दुल पहले इंग्लैंड में 3 टेस्ट खेल चुके हैं और इस अनुभव के साथ-साथ मौजूदा फॉर्म भी उनके पक्ष में है।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैरहाज़िरी में टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर में अनुभव की सख्त ज़रूरत है, और ऐसे में शार्दुल ठाकुर का नाम स्वाभाविक तौर पर सामने आता है। दिसंबर 2023 के बाद पहली बार शार्दुल को टेस्ट में जगह मिलने की उम्मीद बन रही है, जो कि घरेलू और काउंटी क्रिकेट में उनके लगातार प्रयासों का नतीजा है।

भारतीय टीम प्रबंधन को जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अंतिम एकादश का ऐलान करना है, और मौजूदा संकेत यही कह रहे हैं कि शार्दुल ठाकुर को एक बार फिर टेस्ट जर्सी पहनने का मौका मिलने वाला है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!