May 3, 2026

“अगर हिम्मत नहीं है तो हकदार नहीं हो…” – विराट कोहली ने फादर्स डे पर पिता को याद कर लिखा भावुक संदेश

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता प्रेम कोहली को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं, और इस पोस्ट में उन्होंने वह सीख साझा की है जो उनके पिता ने उन्हें जीवन में संघर्ष और सफलता के मायने समझाने के लिए दी थी।

शॉर्टकट और प्रभाव नहीं, मेहनत ही पहचान है – कोहली

विराट कोहली ने अपनी पोस्ट में लिखा:
“उन्होंने (पिता) मुझे सिखाया कि कभी भी शॉर्टकट और प्रभाव (influence) पर निर्भर मत रहना, क्योंकि अगर तुममें वो बात सच में है, तो वो तुम्हारी मेहनत में दिखेगा। और अगर तुम्हारे अंदर इसके लिए मेहनत करने की हिम्मत नहीं है, तो शायद तुम अभी इसके हकदार नहीं हो।”

पिता के निधन के दिन भी मैदान पर डटे रहे कोहली

कोहली की यह बात उनके जीवन के उस कठिन क्षण से भी जुड़ी है, जब उनके पिता का निधन केवल 18 वर्ष की उम्र में हो गया था। उस वक्त विराट दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे थे। पिता के निधन की खबर के बाद भी उन्होंने मैदान में उतरकर शानदार पारी खेली थी, जिसने सबको चौंका दिया था और उनके क्रिकेट के प्रति समर्पण को साबित कर दिया था।

बेटी वामिका का लेटर भी बना खास पल

इस फादर्स डे को खास बनाने में उनकी बेटी वामिका का प्यारा सा लेटर भी शामिल रहा। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वामिका का लिखा एक पत्र शेयर किया, जिसमें वामिका ने लिखा कि वो अपने पापा से कितना प्यार करती है। यह संदेश विराट के लिए फादर्स डे पर एक और भावनात्मक तोहफा बन गया।

विराट कोहली का यह पोस्ट उनके लाखों फैन्स के लिए प्रेरणा बन गया है, जिसमें उन्होंने पिता से मिले अनुशासन और मेहनत के मूल्यों को याद कर भावनाओं के साथ साझा किया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!