5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
राजधानी में रविवार को कुर्सी रोड स्थिति शिवपुरी में 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। इस विशेष मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश दुबे ने 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फींता काटकर उद्घाटन किया।

इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश दूबे ने कहा कि जिस देश का युवा मजबूत है, वह राष्ट्र परम शक्ति बना है। हमारा प्रतिनिधित्व करने वाला जो दल है, जो प्रतिनिधित्व करने वाला सिस्टम है वह सिर्फ अपना विकास करता है। यही कारण है कि देश आजादी के 75 साल बाद भी विकसित नहीं हो पाया है।

अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश दूबे ने आगे कहा कि इस व्यवस्था की तोड़ निकालने के लिए क्रन्तिकारी विचार धारा के साथ हमारा संगठन जनता के हित के लिए लड़ने के लिए तैयार है| ये हमारे लिए आपके लिए व प्रदेश में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे के भविष्य के लिए लड़ाई है, और इसमें प्रतिभागिता हमारी नैतिक जिम्मेदारी है | हमारा लक्ष्य यह है कि युवाओं के रोजगार के लिए लड़ाई लड़ना, उचित शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ना, चिकित्सा व्यवस्था को सुलभ बनाना तथा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सम्पन्नता प्रदान करना है |
हमारा लक्ष्य – हर हाथ को काम |
हर रोगी को निःशुल्क चिकित्सा |
हर छात्र को निःशुल्क शिक्षा |
हर महिला को सुरक्षा व सम्मान |
हर किसान को उचित फसल कीमत |
समाज के हर वर्ग को समान अधिकार व सम्मान |

इस 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के मौके पर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के प्रदेश अधक्ष्य दीपक पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दूबे, प्रदेश सचिव अरूण दूबे, प्रदेश प्रचार मंत्री राहुल दीक्षित, प्रदेश मिडिया प्रभारी आदित्य शुक्ला, फैजाबाद मंडल संयोजक कुलदीप शुक्ला, मऊ मंडल संयोजक महेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पाण्डेय, प्रदेश सचिव महेंद्र नाथ श्रीवास्तव, फैजाबाद मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री आदित्य शुक्ला, जिला मंत्री ऋषिकेश तिवारी, श्रीराम तिवारी, मुकेश विश्वकर्मा, राहुल पटेल, विशाल, शिवम् यादव, अभिषेक यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Share this content:
