April 17, 2026

‘स्काई फोर्स’ तो फ्लॉप हुई, लेकिन अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया ने जीता लोगों का दिल

इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ बॉक्स ऑफिस पर तो खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन असल जिंदगी में फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और डेब्यूएट वीर पहाड़िया ने एक बड़ा काम करके लोगों के दिल जीत लिए।

फिल्म में वीर पहाड़िया ने स्क्वाड्रन लीडर एबी देवय्या का किरदार निभाया, जिनको उनके शौर्य और बलिदान के लिए डेथ के बाद महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। जब अक्षय और वीर को पता चला कि महावीर चक्र चोरी हो गया है, तो उन्होंने इसे ढूंढकर परिवार को वापस सौंपा। एबी देवय्या की बेटी प्रिथा देवय्या ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा करते हुए दोनों अभिनेताओं का धन्यवाद किया।

‘स्काई फोर्स’ 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध की कहानी पर आधारित थी, जिसमें अक्षय कुमार ने ग्रुप कैप्टन ओपी तनेजा का रोल निभाया था। फिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर भी मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन अक्षय और वीर की इंसानियत ने सभी का दिल जीत लिया।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!