April 17, 2026

भोजपुरी एक्ट्रेस स्नेह उपाध्याय के ‘हैलो कौन’ गाने को 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर स्नेह उपाध्याय ने यूट्यूब पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके और रितेश पांडे द्वारा गाए गए सुपरहिट गाने ‘हैलो कौन’ को अब तक 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

स्नेह उपाध्याय का जन्म 14 जुलाई 1999 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था। उन्होंने 2019 में फिल्म ‘दिलवर’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया। बचपन से ही डांसिंग, एक्टिंग, सिंगिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्नेह ने भोजपुरी फिल्मों में जल्दी ही लोकप्रियता हासिल कर ली।

उनके यूट्यूब चैनल पर 3.02 मिलियन सबस्क्राइबर्स हैं, जहां वह गानों के अलावा व्लॉग्स भी शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जहां वह अपने फैंस के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी रहती हैं।

स्नेह को उनके काम के लिए 2019 में भोजपुरी गौरव सम्मान और 2020 में ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड भी मिल चुका है। उनके गाने और अभिनय ने भोजपुरी इंडस्ट्री में नई ऊर्जा का संचार किया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!