April 30, 2026

कमजोरी और थकान को कहें अलविदा: रोज़ाना इस तरह खाइए छुहारा, नसों में दौड़ने लगेगी नई ताकत

बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें आजकल शरीर को अंदर से खोखला कर रही हैं। दिनभर की थकान, चिड़चिड़ापन और कमजोरी अब आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन अगर डाइट में कुछ असरदार चीजों को शामिल कर लिया जाए, तो शरीर को मजबूती मिल सकती है। इन्हीं में से एक है छुहारा—जो ना सिर्फ ऊर्जा देता है, बल्कि शरीर को अंदर से ताकतवर बनाता है।

छुहारा यानी सूखा खजूर, कई जरूरी पोषक तत्वों जैसे आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। यह एनर्जी बूस्टर के तौर पर जाना जाता है और खासतौर पर शारीरिक कमजोरी और ब्लड डिफिशिएंसी में बहुत फायदेमंद होता है। जानिए छुहारा खाने के 3 असरदार तरीके:

1. दूध में उबालकर छुहारा खाना

छुहारा खाने का सबसे फायदेमंद तरीका है – उसे दूध में डालकर उबालना।

4 छुहारों को धोकर बीज निकाल लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।

इन्हें एक गिलास दूध में डालकर अच्छी तरह उबाल लें।

छुहारे को चबाते हुए यह दूध पी जाएं।
यह मिश्रण रोज पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और नसों में ताकत भर जाती है।

2. छुहारे की खीर

अगर आप स्वाद के साथ ताकत भी चाहते हैं तो छुहारे की खीर बनाइए।

5-6 छुहारे लें, बीज निकालें और बारीक काट लें।

2-3 कप दूध में मखाने का पाउडर डालें और छुहारे मिलाएं।

स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद मिलाएं।
यह नेचुरल मीठी खीर बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए फायदेमंद है।

3. छुहारे की चटनी

स्वाद के साथ ताकत चाहिए तो छुहारे की चटनी भी एक अच्छा विकल्प है।

5-6 छुहारे गर्म पानी में भिगोएं, बीज निकाल लें।

उसमें सेंधा नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर पीस लें।

यह चटनी हेल्दी होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी हेल्थ सप्लीमेंट या डाइट चेंज से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

छुहारा रोज़ाना खाने से शरीर में धीरे-धीरे फर्क दिखने लगता है और थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं कम होती जाती हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!