‘सरदार जी 3’ में दिखेंगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? BTS तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल
दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है। फिल्म की रिलीज़ से पहले दिलजीत ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की कुछ बीटीएस (Behind The Scenes) तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें फैंस को एक खास चेहरा नजर आया। इन तस्वीरों में लोग दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की झलक दिखाई दी है, जिससे फिल्म और ज्यादा चर्चा में आ गई है।
हालांकि ‘सरदार जी 3’ में ऑफिशियल तौर पर नीरू बाजवा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी, लेकिन हाल की तस्वीरों ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। एक फोटो में नीरू बाजवा के पीछे खड़ी लड़की को देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स ने उसे हानिया आमिर बताया है। वहीं, एक अन्य तस्वीर में दिलजीत की टी-शर्ट पर एक महिला का चेहरा आधा नजर आता है, जिसे भी हानिया का चेहरा बताया जा रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले ‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर के शामिल होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन भारत सरकार द्वारा हाल ही में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगाए गए प्रतिबंध के चलते यह विषय ठंडे बस्ते में चला गया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह फैसला लिया गया, जिससे कई प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ा।
दिलजीत दोसांझ ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, “जग्गी खूबसूरत चुड़ैलों के साथ।” फिल्म का टीज़र अब तक रिलीज़ नहीं हुआ है, लेकिन 27 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इन अटकलों ने दर्शकों की जिज्ञासा को और भी बढ़ा दिया है कि क्या वाकई हानिया आमिर इस फिल्म का हिस्सा हैं या यह सिर्फ एक भ्रम है।
Share this content:
