May 1, 2026

दिल्ली में प्रेमिका की हत्या: शक के चलते होटल में गला घोंटकर की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के पहाड़गंज स्थित नबी करीम थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां बुराड़ी निवासी सरिका नाम की युवती की उसके प्रेमी सचिन ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण प्रेमी का शक बताया जा रहा है कि सरिका के किसी अन्य युवक से संबंध थे।

सरिका और सचिन शनिवार रात को पहाड़गंज के रोहित डीएक्स होटल के कमरा नंबर 123 में रुके थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने बेरहमी से मारपीट करते हुए उसका गला घोंट दिया। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे सचिन होटल छोड़कर फरार हो गया। जब सफाईकर्मी ने कमरे में झांका तो सरिका का शव बाथरूम में पड़ा मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। होटल के स्टाफ से पूछताछ के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सचिन ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसे सरिका के किसी अन्य युवक से संबंध होने का शक था और इसी गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!