सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हे पर किया चाकू से हमला, नाजुक अंगों में गंभीर चोट
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें सुहागरात के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के नाजुक अंगों पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 21 वर्षीय युवक की हाल ही में शादी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, युवक की शादी चार महीने पहले कौशांबी जिले की एक युवती से सामूहिक विवाह सम्मेलन में तय हुई थी। 5 जून को बरात कौशांबी गई थी और 6 जून को दुल्हन की विदाई हुई। ससुराल पहुंचने के बाद जब दूल्हा रात में करीब दो बजे सुहागरात के लिए कमरे में गया, तो किसी बात पर दुल्हन नाराज हो गई और गुस्से में आकर कमरे में रखे चाकू से हमला कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर घरवाले कमरे में पहुंचे तो युवक को खून से लथपथ हालत में पाया। उसे तुरंत कौशांबी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुंदर यादव ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं और युवती को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share this content:
