फिल साल्ट टी20 सीरीज से हटे, जेमी स्मिथ को इंग्लैंड टीम में मिली जगह
इंग्लैंड क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेल रही है। वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के बाद अब 6 जून से तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। सीरीज से ठीक पहले इंग्लैंड को एक बड़ा बदलाव करना पड़ा है। टीम के स्टार ओपनर और आईपीएल 2025 के चैंपियन खिलाड़ी फिल साल्ट ने टी20 सीरीज से नाम वापस ले लिया है।
दरअसल, फिल साल्ट हाल ही में पिता बने हैं और इसी पारिवारिक कारण से उन्होंने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से इस सीरीज से हटने की अनुमति मांगी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। साल्ट ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था और 403 रन बनाकर टीम के दूसरे सबसे बड़े रन स्कोरर रहे थे। उन्होंने 13 मैचों में 33.58 की औसत से ये रन बनाए थे और चार अर्धशतक भी जड़े थे।
उनकी गैरमौजूदगी में इंग्लैंड बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को टीम में शामिल किया है। स्मिथ को पहली बार इंग्लैंड की सीनियर टी20 टीम में चुना गया है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिलेगा।
टी20 सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है:
पहला टी20 – 6 जून, चेस्टर ली स्ट्रीट
दूसरा टी20 – 8 जून, ब्रिस्टल
तीसरा टी20 – 10 जून, साउथैम्प्टन
इंग्लैंड की स्क्वाड:
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड।
अब देखना होगा कि जेमी स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं और इंग्लैंड की यह नई युवा टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसी प्रदर्शन करती है।
Share this content:
