April 30, 2026

अक्षय कुमार पहुंचे सिनेमा हॉल के बाहर, ‘हाउसफुल-5’ का रिव्यू मांगा, लोग बिना पहचाने निकल गए

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘हाउसफुल-5’ के रिव्यू जानने खुद दर्शकों के बीच पहुंच गए। उन्होंने मास्क पहनकर मुंबई के एक सिनेमाघर के बाहर खड़े होकर दर्शकों से फिल्म की प्रतिक्रिया पूछी। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि वहां मौजूद ज्यादातर लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए और बिना रुके आगे बढ़ते गए।

 

फिल्म बना रही है रिकॉर्ड, फिर भी लोग हुए अनजान
हाउसफुल-5 दो दिन में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर तेजी से हिट की ओर बढ़ रही है। फिल्म में दो एंडिंग होने की खास बात ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है, और फैंस सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं।

इसी बीच अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ फिल्म का रिव्यू जानने थिएटर पहुंचे। उन्होंने वही मास्क पहन रखा था जो ट्रेलर लॉन्च पर पूरी स्टारकास्ट ने पहना था। मास्क के कारण न तो लोग उन्हें पहचान पाए और न ही उनकी ओर खास ध्यान दिया।

 

कुछ लोगों ने समझा ब्लॉगर्स में से कोई
कुछ दर्शकों ने उन्हें सामान्य यूट्यूबर या कंटेंट क्रिएटर समझते हुए फिल्म की तारीफ की और कहा कि हाउसफुल-5 बेहद एंटरटेनिंग है। लेकिन कई लोगों ने तो उन्हें बिना जवाब दिए ही किनारा कर लिया।

अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग अक्षय कुमार के इस जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। यूज़र्स कमेंट्स में लिख रहे हैं कि “स्टारडम का मतलब यही है कि खुद ग्राउंड पर उतरकर जानो लोग क्या सोचते हैं।”

एक तरफ हाउसफुल-5 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार दर्शकों की असली राय जानने के लिए अपने स्टारडम से बाहर निकलकर ग्राउंड लेवल पर पहुंचे – यही बात उनके प्रोफेशनलिज्म और डेडिकेशन को दर्शाती है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!