April 30, 2026

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 2025: मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य का गोचर, इन 3 राशियों को धन और पारिवारिक मामलों में रहना होगा सतर्क

क्या है यह नक्षत्र परिवर्तन?

8 जून 2025 को सूर्य ग्रह रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह नक्षत्र मंगल ग्रह का है और सूर्य-मंगल मित्र माने जाते हैं, लेकिन फिर भी यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। सूर्य का यह गोचर 22 जून 2025 तक प्रभावी रहेगा।

किन राशियों पर पड़ेगा खास असर?

1. तुला राशि
इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास डगमगा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी कही बातें तोड़-मरोड़ कर सीनियर्स तक पहुंचाई जा सकती हैं, जिससे अधिकारी आपके बारे में नकारात्मक राय बना सकते हैं। मानसिक रूप से बेचैनी, अकेलापन और चिंता महसूस हो सकती है। साथ ही किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें।

2. धनु राशि
इस समय पारिवारिक और करियर से जुड़ी उलझनों में फंस सकते हैं। जीवनसाथी से बहस या नोकझोंक से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। विशेषकर मां की ओर के रिश्तेदारों से टकराव की आशंका है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट और गले से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आलस्य छोड़ना जरूरी होगा।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें, विशेष रूप से “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र का जाप करें।

3. कुंभ राशि
पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा, खासतौर पर अगर घर में प्रेम संबंधों को लेकर बात चल रही हो। माता-पिता से किसी खास मुद्दे पर विवाद हो सकता है। करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। जोश में आकर कुछ कहने या करने से बचें।

उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का नियमित जाप करें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!