May 3, 2026

RCB के लिए आई बुरी खबर, विराट कोहली का करीबी गिरफ्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली IPL ट्रॉफी जीतने की खुशी के बीच टीम पर बेंगलुरु भगदड़ मामले में बड़ी मुश्किलें आ गई हैं। इस मामले में पुलिस ने विराट कोहली के एक करीबी और RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु में हुई विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर कई लोगों को हिरासत में लिया है। निखिल सोसले को बेंगलुरु एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने से पहले गिरफ्तार किया गया। उनसे मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA के सुनील मैथ्यू को भी गिरफ्तार किया गया है।

DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क RCB की जीत की परेड की आयोजन जिम्मेदारी संभाल रही थी। इस मामले में कर्नाटक क्रिकेट संघ के सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम अभी फरार हैं।

निखिल सोसले की पत्नी मालविका नायक भी RCB से जुड़ी हैं और वे अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की दोस्त हैं। मालविका और निखिल दोनों ही टीम के बिजनेस पार्टनर हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के भी निखिल और मालविका से करीबी संबंध हैं।

इस घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुलिस पर कड़ा एक्शन लिया था, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर समेत कई अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद IPS अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, और पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!