शराब के लिए खरीदी थी टीम? विजय माल्या का चौंकाने वाला खुलासा, चुकाई थी इतनी कीमत
18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL का पहला खिताब जीता। 3 जून को खेले गए फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया। इस टीम को 2008 में बड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने खरीदा था।
विजय माल्या ने एक पॉडकास्ट में बताया कि IPL की शुरुआत में ललित मोदी के कहने पर उन्होंने RCB खरीदी थी। उन्होंने इस टीम को करीब 111.6 मिलियन डॉलर (लगभग 476 करोड़ रुपये) में खरीदा था, जो उस समय दूसरी सबसे महंगी बोली थी। टीम का नाम उनके शराब ब्रांड रॉयल चैलेंज के नाम पर रखा गया था क्योंकि माल्या उस समय यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के मालिक थे।
2016 में कानूनी विवाद के बाद विजय माल्या का RCB पर कोई अधिकार नहीं रहा, टीम का नियंत्रण यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास चला गया।
RCB के IPL ट्रॉफी जीतने पर विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर बधाई दी और टीम के खिलाड़ियों, खासकर विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को याद किया। उन्होंने RCB के फैंस को भी सबसे अच्छा बताया और कहा कि वे इस खिताब के हकदार हैं।
Share this content:
