चांदनी चौक के ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े 35 लाख की लूट, फायरिंग कर फरार हुए तीन बदमाश

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कटरा नील इलाके में सोमवार दोपहर एक ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। तीन बदमाश हथियारों के साथ शोरूम में दाखिल हुए और फायरिंग करते हुए कैशियर से 35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

 

घटना के तुरंत बाद शोरूम मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लाहौरी गेट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

शोरूम के कैशियर विक्की जैन (40) ने बताया कि दो बदमाश ऑफिस में घुसे और कांच के दरवाजे पर गोली चलाकर भीतर दाखिल हो गए। तीसरा बदमाश सीढ़ियों के पास निगरानी कर रहा था। दरवाजा तोड़ने के बाद बदमाशों ने 35 लाख रुपये लूट लिए।

 

पुलिस ने शोरूम का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।

Share this content:

About The Author

You may have missed