सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: रिटायरमेंट के दिन मिलेगा एक अतिरिक्त मानद रैंक
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और असम राइफल्स (AR) के अधिकारी रैंक से नीचे के कर्मचारियों को अब रिटायरमेंट के दिन एक स्तर ऊपर की मानद रैंक प्रदान की जाएगी। यह मानद रैंक सेवानिवृत्त कर्मियों की रैंक से ठीक एक स्तर ऊपर होगी, लेकिन इसमें कोई वित्तीय या पेंशन लाभ शामिल नहीं है।
यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया है, जिसका उद्देश्य इन कर्मियों के आत्म-सम्मान, गौरव और मनोबल को बढ़ावा देना है, जिन्होंने देश की सेवा ईमानदारी और समर्पण से की है।
किसे मिलेगा लाभ?
कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर तक के CAPF कर्मी
राइफलमैन से नायब सूबेदार तक के असम राइफल्स कर्मी
पात्रता शर्तें:
रिटायरमेंट के समय सभी पदोन्नति मानदंड पूरे होने चाहिए।
सेवा रिकॉर्ड साफ़ होना चाहिए।
पिछले 5 वर्षों में वार्षिक प्रदर्शन “अच्छा” दर्जा होना चाहिए।
कोई बड़ी सजा या जांच लंबित नहीं होनी चाहिए।
कमांडिंग अधिकारी की सिफारिश अनिवार्य है।
मानद रैंक केवल उस श्रेणी में दी जाएगी जो कर्मी की सेवा श्रेणी के अनुसार हो।
यह मानद रैंक केवल एक प्रतीकात्मक सम्मान है और इससे कर्मियों की वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी।
Share this content:
