April 18, 2026

चप्पल से लगी चोट, फिर घुटनों के बल माफी मांगने की नाटकीय घटना बेंगलुरु में एक महिला का ऑटो ड्राइवर के साथ विवाद जिसने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल…”

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बेलन्दूर इलाके में एक छोटी बहस अचानक बड़े विवाद का रूप ले ली, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मामला एक ऑटो ड्राइवर और एक हिंदी भाषी महिला के बीच हुआ, जहां भाषा की अनबन ने एक सामान्य झगड़े को असामान्य मोड़ दे दिया।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब महिला का आरोप था कि ऑटो चालक ने उसकी बाइक से टक्कर मार दी, जबकि ऑटो चालक ने बताया कि महिला की बाइक अचानक उसकी गाड़ी के सामने आ गई थी। इस घटना के दौरान महिला गर्भवती होने का भी दावा करती रही। लेकिन मामला और भी बढ़ गया जब ऑटो चालक ने अपनी स्थानीय भाषा कन्नड़ में महिला के पति से बात की, जिससे महिला भड़क उठी।

गुस्साई महिला ने ऑटो चालक को अपनी चप्पल से मारना शुरू कर दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महिला अपनी चप्पल से चालक पर वार कर रही है।

लेकिन कुछ देर बाद ही मामला और नाटकीय हो गया, जब महिला और उसका पति खुद ऑटो चालक और उसके परिवार वालों के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगे। ऑटो यूनियन की मध्यस्थता में महिला और उसके पति से सार्वजनिक रूप से कन्नड़ भाषा और कर्नाटक के लोगों का सम्मान करने का वादा कराया गया।

माफी मांगते हुए दंपति ने कहा, “हम सभी कन्नड़ लोगों से माफी चाहते हैं। हम ऑटो ड्राइवरों का सम्मान करते हैं और बेंगलुरु के वातावरण को बहुत पसंद करते हैं।”

इस घटना ने एक बार फिर से भाषा विवादों की गंभीरता को उजागर किया है, जो पिछले दिनों सिंगर सोनू निगम और एयर फोर्स अधिकारी के साथ भी सामने आ चुका है। बेंगलुरु जैसे बहुभाषी शहर में स्थानीय भाषा का सम्मान करना आवश्यक माना जाता है, और इस पर उठने वाले विवाद लगातार ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

देखें वायरल वीडियो, जिसमें चप्पल से वार करने से लेकर घुटनों के बल माफी मांगने तक का पूरा नजारा कैद है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!