April 30, 2026

भारत ने चुपचाप रचा बड़ा युद्धाभ्यास, तुर्किये-पाक गठजोड़ के सैकड़ों ड्रोन हवा में ही खाक — भारत की वायु रक्षा प्रणाली बनी दुश्मनों का काल

भारत-पाकिस्तान सीमा पर मई महीने में हुए संघर्ष को जितना सामान्य माना जा रहा था, असल में वह एक बड़े रणनीतिक मोर्चे का हिस्सा था — जिसमें भारत ने सिर्फ पाकिस्तान को नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पीछे से सक्रिय तुर्किये की महत्वाकांक्षाओं को भी करारा झटका दिया। लंबे समय से तुर्किये अपनी रक्षा तकनीक और खासतौर पर बायरकटर टीबी2 जैसे ड्रोन को दुनिया भर में प्रचारित कर रहा था। लेकिन इस संघर्ष में भारत ने एक ऐसा संदेश दे डाला, जिसने तुर्किये की पूरी रक्षा नीति को कटघरे में ला खड़ा किया। जिस ड्रोन को तुर्किये यूक्रेन और लीबिया जैसे युद्ध क्षेत्रों में गेमचेंजर बता रहा था, वो भारतीय रडार और वायु रक्षा प्रणाली के सामने पूरी तरह फेल हो गया।

संघर्ष की शुरुआत में ही भारतीय एजेंसियों ने संकेत पाए थे कि पाकिस्तान अपनी परंपरागत क्षमताओं से कहीं अधिक आक्रामक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहा है। जाँच में सामने आया कि तुर्किये ने पाकिस्तान को बायरकटर टीबी2, बाइकर YIHA III, सोनगात्री माइक्रो ड्रोन और ईयात्री जैसे आधुनिक ड्रोन हथियार भेजे हैं, जो भारतीय सीमा में गुप्त निगरानी, हमले और क्षति पहुँचाने के लिए तैनात किए गए थे। लेकिन भारत की स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘आकाशतीर’ और एडवांस रडार नेटवर्क के समन्वय से भारतीय सेना ने इन सैकड़ों ड्रोन को सीमा पर ही हवा में मार गिराया।

रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान ने इस पूरे अभियान में करीब 300 से 400 तुर्किये निर्मित ड्रोन इस्तेमाल किए, जिनका मकसद भारतीय सुरक्षा तंत्र में सेंध लगाना और सामरिक अड्डों को नुकसान पहुँचाना था। मगर भारतीय सेना ने अत्यंत गोपनीय ढंग से इन्हें ट्रैक किया और धीरे-धीरे एक के बाद एक सारे ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया। भारत की सतर्क निगरानी और सटीक प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि आधुनिक युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि तकनीकी और रणनीतिक श्रेष्ठता से जीते जाते हैं।

यह असफलता तुर्किये के लिए केवल एक सैन्य पराजय नहीं, बल्कि उसकी वैश्विक साख पर सीधा हमला है। बायरकटर टीबी2 जैसे ड्रोन जिनका प्रचार तुर्क राष्ट्रपति एर्दोगन खुद अपने इस्लामी रणनीतिक दर्शन के वाहक के रूप में करते रहे हैं, अब बेअसर साबित हो चुके हैं। भारत में इनकी विफलता से न केवल तुर्किये की प्रतिष्ठा को धक्का लगा है, बल्कि उसकी रक्षा कंपनियों के भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, बायरकटर के निर्माता Baykar सहित अन्य तुर्क रक्षा कंपनियों की डील्स रद्द हो रही हैं और उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान भी रूस ने बायरकटर ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया था। लेकिन भारत में जो हुआ, वह कहीं अधिक व्यवस्थित और निर्णायक था। भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने एक नहीं, बल्कि पूरे झुंड को निशाना बनाया — वो भी बिना किसी क्षति के।

इस ऑपरेशन से भारत ने केवल एक सैन्य संदेश नहीं दिया, बल्कि रणनीतिक स्तर पर यह साफ कर दिया कि भारत अब सिर्फ रक्षात्मक ताकत नहीं, बल्कि उन्नत तकनीक से लैस ऐसी शक्ति है जो दुश्मन के छिपे हुए साझेदारों को भी पहचान सकती है और उनका जवाब निर्णायक रूप से दे सकती है।

तुर्किये की उम्मीद थी कि ड्रोन तकनीक के सहारे वह वैश्विक रक्षा बाजार में बड़ा खिलाड़ी बन सकेगा, खासकर मुस्लिम देशों में। लेकिन भारत द्वारा उसकी तकनीक को ध्वस्त किए जाने के बाद अब कई देश तुर्किये के उत्पादों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने लगे हैं।

मई के इस संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब न केवल युद्ध के मैदान में मजबूत है, बल्कि गुप्त अभियानों और तकनीकी युद्धकला में भी विश्वस्तरीय हो चुका है। पाकिस्तान की उम्मीदें, और तुर्किये की महत्वाकांक्षाएं — दोनों ही इस बार भारतीय शक्ति के सामने टूट कर बिखर गईं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!