April 29, 2026

छुपे राज हुए बेनकाब: पाकिस्तान में 18 करोड़ यूज़र्स का डेटा लीक, मोबाइल पर क्या देख रहे थे सब कुछ उजागर

पाकिस्तान में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ी खलबली मच गई है। नेशनल साइबर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (PKCERT) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 18 करोड़ इंटरनेट यूज़र्स की निजी जानकारी एक वैश्विक डेटा लीक के चलते उजागर हो चुकी है। इसमें लॉगिन आईडी, पासवर्ड, ईमेल और अन्य संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं।

रिपोर्ट बताती है कि यह डेटा लीक एक अनएन्क्रिप्टेड और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध फाइल के जरिए हुआ, जिसमें यूज़र्स की जानकारी बिना किसी सुरक्षा के टेक्स्ट फॉर्मेट में मौजूद थी। यह डाटा ‘इंफो-स्टीलर’ नामक मैलवेयर के जरिए इकट्ठा किया गया है, जो डिवाइस से निजी डेटा चुराने के लिए इस्तेमाल होता है।

PKCERT ने चेतावनी दी है कि इस लीक से पहचान की चोरी, सरकारी पोर्टल्स तक अवैध पहुंच, फिशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और मैलवेयर अटैक जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

सरकार ने दिए ये सुझाव:

तुरंत सभी ऑनलाइन अकाउंट्स के पासवर्ड बदलें

मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) ऑन करें

अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के लिए अलग और जटिल पासवर्ड बनाएं

पासवर्ड को कभी भी असुरक्षित जगह न रखें

पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें

समय-समय पर डेटा ब्रीच जांचने के लिए ऑनलाइन टूल्स का उपयोग करें

इस लीक ने पाकिस्तान के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की कमज़ोरियों को उजागर कर दिया है और करोड़ों यूज़र्स की ऑनलाइन प्राइवेसी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!