April 30, 2026

ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह का बड़ा बयान: “पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से दिया गया”

गृह मंत्री अमित शाह ने आज बीएसएफ अलंकरण समारोह में बोलते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी का जवाब भारत ने गोले से दिया और आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट किया गया।

अमित शाह ने बताया कि 8 मई 2025 को लॉन्च किए गए इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने 9 आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला पूरी तरह से आतंकियों पर केंद्रित था—ना किसी सेना के बेस पर हमला किया गया और ना ही एयरबेस पर।

शाह ने कहा कि पाकिस्तानी सेना खुद अपने मारे गए आतंकियों के जनाजे में कंधा दे रही है, जिससे यह साबित हो गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद को खुला समर्थन देता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऑपरेशन के बाद भारत की सैन्य ताकत की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है।

बीएसएफ की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीमा पर जवानों ने कोई कोताही नहीं दिखाई और एक इंच भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल में बीएसएफ ने कई तकनीकी समाधान विकसित किए हैं, जिससे सीमाओं की सुरक्षा और सुदृढ़ हुई है।

अमित शाह का यह बयान पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करने और भारत की सैन्य नीति की दृढ़ता और पारदर्शिता को दर्शाता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!