May 1, 2026

आंधी ने ली दो जानें: ग्रिल गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, पेड़ के नीचे दबकर शिक्षक की भी गई जान

बुधवार रात आई तेज आंधी ने गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर और दादरी क्षेत्रों में दो दर्दनाक हादसों को जन्म दिया।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के ओमीक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में 50 वर्षीय महिला सुनीता की 22वीं मंजिल से गिरी ग्रिल की चपेट में आकर सिर धड़ से अलग हो गया। वह अपने दो साल के नाती अदविक के साथ सोसायटी में टहल रही थीं। हादसे में नाती भी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे नोएडा के फोर्टिस से रेफर कर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रिल को शाफ्ट पर अस्थायी रूप से रखा गया था और उसमें नट-बोल्ट नहीं लगे थे। सोसायटी के लोगों ने लापरवाही को लेकर बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका अपने दामाद जितेंद्र के साथ रहती थीं जो मूल रूप से झारखंड के बोकारो से हैं।

वहीं दूसरी ओर, दादरी स्थित एनटीपीसी टाउनशिप में डीएवी स्कूल के केमिस्ट्री शिक्षक रामकिशन सिंह की आंधी के दौरान पेड़ गिरने से मौत हो गई। वह टहलने निकले थे, तभी अचानक तेज आंधी में एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।

दोनों घटनाओं से इलाके में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!