April 22, 2026

‘बॉर्डर 2’ तो बस शुरुआत है… सनी देओल की एक और एक्शन फिल्म की प्लानिंग ने उड़ा दिए फैन्स के होश, बजट सुन उड़ जाएंगे होश

सनी देओल एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से तहलका मचाने को तैयार हैं, और इस बार मामला सिर्फ ‘बॉर्डर 2’ तक सीमित नहीं है। अंदरखाने से जो खबरें निकलकर सामने आ रही हैं, वो उनके फैन्स के लिए किसी धमाके से कम नहीं हैं। फिल्मों की दुनिया में जहां कुछ सितारे एक हिट के बाद भी गायब हो जाते हैं, वहीं सनी पाजी हर मोर्चे पर जमे हुए हैं — चाहे थिएटर हो या ओटीटी।

हाल ही में उनकी फिल्म ‘जाट’ ने 100 करोड़ की कमाई के बावजूद उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया, और ‘लाहौर 1947’ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि यह फिल्म आखिर इस साल रिलीज़ हो पाएगी या नहीं। इसी बीच सनी देओल फिलहाल देहरादून में ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन असली सरप्राइज़ तो कुछ और है — सनी देओल को एक बिग बजट एक्शन फिल्म का ऑफर मिला है, जिसे लेकर इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट पर सनी देओल की टीम और मेकर्स के बीच बातचीत जारी है और यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक हो सकती है। प्री-प्रोडक्शन का काम बेहद गोपनीय रखा गया है, लेकिन जिस तरह की तैयारी की बात सामने आ रही है, उसे सुनकर किसी के भी कानों से धुआं निकल जाए। एक्शन, लोकेशंस और टेक्नोलॉजी के लेवल पर इसे इंटरनेशनल स्टाइल में तैयार किया जा रहा है।

इसके अलावा सनी देओल डिजिटल दुनिया में भी बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। वो जल्द ही ‘सफर’ नाम की वेब सीरीज़ से ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन यहीं बात खत्म नहीं होती — खबर यह भी है कि नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ उनकी बातचीत चल रही है एक और स्पेशल प्रोजेक्ट को लेकर।

यानि थिएटर हो या ओटीटी, सनी देओल हर प्लेटफॉर्म पर फुल एक्शन मोड में आ चुके हैं। और इस बार उनका प्लान साफ है — हर पीढ़ी के दर्शकों को एक बार फिर याद दिलाना कि असली ‘ढाई किलो का हाथ’ आज भी किसे कहते हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!