Aaj Ka Rashifal: 14 May 2025
मेष राशि (Aries):
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभ और खर्च दोनों साथ लाने वाला है। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से आपको आर्थिक रूप से लाभ तो मिलेगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। व्यवसाय में आपको कुछ फायदेमंद डील्स मिल सकती हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है, अतः वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, अतः अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें।
भाग्य प्रतिशत: 78%
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus):
वृषभ राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक और लाभदायक रहेगा। गुरु के आपकी राशि से जाने से पूर्व का प्रभाव आज शुभ रहेगा। हालांकि भावनाओं में बहकर निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ असहमति के योग हैं। विद्यार्थियों को मेहनत से सफलता मिलेगी। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोच-समझकर कार्य करें, जल्दबाजी से हानि हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि (Gemini):
आज मिथुन राशि वालों का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा लेकिन लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। संतान से संबंधित किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर भागदौड़ रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है, कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। व्यापार में निवेश से पूर्व विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। अचानक धन लाभ की संभावना भी बन रही है।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि (Cancer):
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा लेकिन लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। किसी पुराने विवाद का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आप आज खरीदारी कर सकते हैं, खासकर कपड़े या अन्य शौक की चीजें। किसी करीबी मित्र की ओर से निराशा मिल सकती है, जिससे मानसिक कष्ट हो सकता है। बच्चों की ओर से खुशी प्राप्त होगी।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: श्रीकृष्ण की पूजा करें और तुलसी की मंजरी अर्पित करें
सिंह राशि (Leo):
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सरकारी कामों और विदेश से जुड़े मामलों में सफलता दिला सकता है। जो लोग विदेश यात्रा, पढ़ाई या व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। पारिवारिक और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी दिन शुभ रहेगा और प्रेमी के साथ अच्छा समय बितेगा।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
कन्या राशि (Virgo):
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक और सकारात्मक रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति के संकेत हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें आज अवसर मिल सकता है। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। बुद्धि और कार्यकुशलता से आपको आज हर काम में सफलता मिलेगी।
भाग्य प्रतिशत: 89%
उपाय: माता सरस्वती की पूजा करें और राहु मंत्र का जाप करें।
तुला राशि (Libra):
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। आपकी कोई उलझन सुलझ सकती है और धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी। कोई मेहनत रंग ला सकती है। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 90%
उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज वृश्चिक राशि के जातकों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा और आप किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद सिद्ध हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius):
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने वाला रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे कार्यस्थल पर आपकी अहमियत बढ़ेगी। कोई मित्र आपको उपहार दे सकता है। व्यापार में लाभदायक सौदा हो सकता है। ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें और उधारी से बचें।
भाग्य प्रतिशत: 89%
उपाय: श्रीगणेश स्तोत्र का पाठ करें।
मकर राशि (Capricorn):
मकर राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा लेकिन लाभदायक रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। खानपान पर ध्यान दें और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करें।
कुंभ राशि (Aquarius):
कुंभ राशि के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आपको अपने व्यवहार में संयम बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में पिता की सलाह फायदेमंद होगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा और मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। राजनीतिक या सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: किसी किन्नर को वस्त्र या भोजन दान करें।
मीन राशि (Pisces):
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं लेकिन कुछ लोग आपके विरुद्ध षड्यंत्र भी रच सकते हैं, अतः सतर्क रहें। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 89%
उपाय: दुर्गा
देवी के नाम का पाठ करें।
Share this content:
