April 26, 2026

आज का पंचांग : 10 मई 2025 – शुभ मुहूर्त, राहुकाल और व्रत की जानकारी विस्तार से

10 मई 2025, शनिवार के दिन हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो शाम 05:30 बजे तक रहेगी। इसके उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। आज का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष है क्योंकि यह शुक्र प्रदोष व्रत का दिन भी है। जो जातक शिव उपासना करते हैं, उनके लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना गया है।

 

नक्षत्र व योग विवरण

आज चित्रा नक्षत्र अर्धरात्रि 03:15 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके पश्चात स्वाति नक्षत्र का आरंभ होगा। वहीं सिद्धि योग सुबह 04:01 बजे तक रहेगा, जिसके उपरांत व्यतीपात योग प्रारंभ होगा। तैतिल करण शाम 05:30 बजे तक रहेगा, जिसके बाद गर करण प्रभावी होगा।

 

सूर्योदय, सूर्यास्त व चंद्र स्थिति

 

सूर्योदय: सुबह 5:33 बजे

 

सूर्यास्त: शाम 7:01 बजे

 

चंद्रमा का गोचर: दोपहर 01:42 बजे तक कन्या राशि में रहेगा, इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेगा।

 

 

शुभ मुहूर्त

 

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:09 से 04:51 बजे तक

 

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:32 से 03:26 बजे तक

 

गोधूलि बेला: शाम 07:01 से 07:22 बजे तक

 

निशीथ काल: रात 11:56 से 12:38 बजे तक

 

अमृत काल: रात 08:01 से 09:50 बजे तक

 

 

अशुभ समय (राहुकाल व अन्य)

 

राहुकाल: सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक

 

गुलिक काल: सुबह 06:00 से 07:30 बजे तक

 

यमगंड काल: दोपहर 01:30 से 03:30 बजे तक

 

दुर्मुहूर्त काल: सुबह 05:33 से 06:27 बजे तक

 

 

आज का विशेष उपाय

जो लोग शनिदोष या बाधाओं से पीड़ित हैं, उनके लिए आज विशेष उपाय यह है कि शनि स्तोत्र का 11 बार पाठ करें। इससे मानसिक शांति व कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।

 

धार्मिक संवत और कैलेंडर विवरण

 

राष्ट्रीय तिथि: वैशाख 20

 

शक संवत: 1947

 

विक्रम संवत: 2082

 

सौर मास: वैशाख प्रविष्टे 28

 

इस्लामी कैलेंडर: जिल्काद 11, हिजरी 1446

 

ग्रीष्म ऋतु, सूर्य उत्तरायण में स्थित है।

 

 

यह दिन श्रद्धालुओं के लिए उपासना और व्रत हेतु विशेष रूप से फलदायी माना गया है। शिवभक्तों को आज शाम के समय प्र

दोष व्रत का पालन कर भगवान शिव का पूजन अवश्य करना चाहिए।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!