ऑपरेशन सिंदूर: भारत का पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर बड़ा वार, नेताओं की एक सुर में सराहना
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया, जिसे सेना ने बेहद सटीकता और संयम के साथ अंजाम दिया। देशभर में इस ऑपरेशन की सराहना हो रही है।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इसे “140 करोड़ भारतीयों का सम्मान” बताया, तो आप नेता संजय सिंह ने कहा कि “सेना ने पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया।” भाजपा नेता मनोज तिवारी और रविंदर रैना ने सेना को सलाम किया और कहा कि भारत अब आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा।
कांग्रेस नेता रशीद अल्वी ने भी ऑपरेशन की तारीफ करते हुए कहा कि “अगर आतंक के आकाओं को निशाना बनाया गया है, तो यह सही दिशा में कदम है।”
ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि भारत अब आतंक पर चुप नहीं बैठेगा, बल्कि निर्णायक जवाब देगा।
Share this content:
