April 26, 2026

मेट गाला 2025 में दिलजीत दोसांझ की धाक, शकीरा संग वीडियो वायरल, फैंस ने मांगा कोलैब सॉन्ग

मेट गाला जैसे ग्लोबल फैशन प्लेटफॉर्म पर जब कोई भारतीय सेलेब्रिटी अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराए और फिर इंटरनेशनल पॉप स्टार शकीरा के साथ दिखाई दे, तो जाहिर है हलचल मचना तय है। इस बार मेट गाला 2025 में ऐसा ही कुछ हुआ जब पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ न केवल अपने रॉयल लुक से चर्चा में आए, बल्कि उनका शकीरा के साथ एक कैंडिड वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया।

दिलजीत दोसांझ ने इस साल मेट गाला में अपना भव्य डेब्यू किया और अपने शाही लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने जो परिधान पहना, वह न केवल उनके स्टाइल सेंस को दर्शाता था, बल्कि पंजाबी विरासत की गहराई को भी बखूबी प्रस्तुत कर रहा था। दिलजीत को पहले प्री-इवेंट फोटोशूट में पोज देते देखा गया, जहाँ उनके साथ शकीरा, निकोल शेर्ज़िंगर समेत कई इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज भी मौजूद थीं।

हालांकि, जो पल फैंस के लिए सबसे खास बना, वह था शकीरा द्वारा शेयर किया गया वीडियो, जिसमें वह कार में मौजूद सभी लोगों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं और फिर कैमरा दिलजीत की तरफ घुमाते हुए कहती हैं – “ये दिलजीत हैं, भारत को हेलो कहो।” इस प्यारी सी बातचीत ने दिलजीत के फैंस को रोमांचित कर दिया और सोशल मीडिया पर फैंस अब इन दोनों से कोलैबोरेशन की उम्मीदें लगाने लगे हैं।

दिलजीत के इस वायरल वीडियो के बाद यह भी सामने आया कि उन्हें न केवल मेट गाला के रेड कार्पेट पर चलने का सम्मान मिला, बल्कि वो फैशन की दुनिया की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक अन्ना विंटोर द्वारा आयोजित विशेष डिनर में भी शामिल हुए।

पिछले कुछ वर्षों में दिलजीत दोसांझ ने अपनी मेहनत और अलग पहचान से केवल भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। मेट गाला 2025 की उनकी मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि वो अब वाकई ग्लोबल स्टार बन चुके हैं — और अगर शकीरा के साथ उनका कोई म्यूज़िकल प्रोजेक्ट आता है, तो यह भारतीय और इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!