आज का राशिफल 1 मई 2025:
मेष राशि के जातकों के लिए आज मई का पहला दिन सूर्यदेव के प्रभाव से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज नौकरी में लाभ और सम्मान मिलेगा। आज आपके काम से अधिकारीगण आपसे प्रसन्न होंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलेंगे। आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको आज विशेष लाभ मिलेगा और साझेदारों से आप सहयोग और समर्थन भी पाएंगे। आज आज कुछ नई शुरुआत भी कर सकते हैं। आपकी कोई चाहत पूरी होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु रक्षा स्तोत्र का पाठ लाभदायक होगा।
वृषभ राशि के जातकों को पारिवार के बड़ो से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे पूरा करने के लिए आप व्यस्त रह सकते हैं। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको आज निवेश का भी भी फायदा मिलेगा। आज आपका पैसों से जुड़ा कोई मामला भी सुलझ सकता है। आपको आज किसी सुख साधन की प्राप्ति हो सकती है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।
मिथुन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। आपको अपनी पूर्व मेहनत का भी आज फायदा मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज बुध और शुक्र की शुभ युति से आपका मान सम्मान बढेगा। आपको आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़कर भी काम करने का मौका मिलेगा। आप मन पसंद भोजन का भी आनंद लेंगे। लव लाइफ में आज आपके प्रेम बना रहेगा। आपको आज किसी सुख साधन की प्राप्ति होगी। कोई पुराना लेन देन भी पूरा कर सकते हैं।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि और चतुराई से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय और काम में पैसा लगा सकते है। आपको आज बिजनेस में लाभ का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो आपको अपने दोस्तों के सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक क्षमता का भी फायद मिलेगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध और जल मिलाकर अर्पित करें।
कर्क राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में संयम और सतर्कता से काम करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो आपका बनता काम भी आज प्रभावित हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको आज किसी सामाजिक कार्य में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें और पीले चंदन से तिलक करें।
तुला राशि के लगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चिंता परेशानी भी दूर हो सकती है। यदि आपका जमीन या उससे जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा था है तो आज आपको उसमें सफलता मिल सकती है। आपको आज कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। आपके आस-पड़ोस या परिवार में कोई विवाद हो सकता है, लेकिन बुजुर्गों की समझदारी से मामला सुलझ सकता है। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल और लाभदायक होगा। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को गुड़ चना अर्पित करें।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। किसी बात को लेकर आप उलझन और तनाव में रह सकते हैं। आपके मन में कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार आ सकता है। आपको आज कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे मन विचलित और परेशान रह सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। वैवाहिक जीवन में किसी बात से जीवनसाथी से कहासुनी भी हो सकती है। बच्चों की शिक्षा संबंधी विषयों को लेकर भी आज आपको ध्यान देना होगा। बिजली के उपकरण पर धन खर्च हो सकता है।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगायत्री मंत्र का जप करें।
धनु राशि के लोगों का मन आज किसी बात को लेकर वैचारिक उधेड़बुन में रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव मिल सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वैसे आज पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिलेगा। आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। धार्मिक और सामाजिक काम में आप रुचि लेंगे। पैतृक धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। शाम का समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। पार्टी या मनोरंजन का भी अवसर मिल सकता है।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें।
मकर राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा। कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो उसे बढ़ाने के लिए आज आपके किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आपको लाभ हो सकता है, किराना और धातु से संबंधित कार्यों में आज आप लाभ प्राप्त कर सकेंगे। और आपकी प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं। आपको अपने माता-पिता या भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन अनुकूल और सुखद रहेगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सुख आनंद में बीतेगा। कोई व्यापार करते हैं तो उस व्यापार में आपको खूब मुनाफा होने वाला है। आज आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप रुचिकर खान पान का आनंद ले पाएंगे। अगर परिवार में लंबे समय से कोई मतभेद चल रहा है तो आज वह मतभेद दूर हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के विवाह का संयोग बन सकता है।
आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि के लिए आज का दिन भौतिक सुख साधनों की वृद्धि करने वाला है। आप आज नौकरी में सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कोई पुराना माल भी निकल सकता है जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपका अपने प्रिय मित्र से किसी बात पर विवाद या मतांतर हो सकता है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीदामोदराष्टकम् का पाठ करें।
Share this content:
