April 18, 2026

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज, वकील से मदद की अपील की

लखनऊ पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देशद्रोह और अन्य 11 धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाए गए उनके सवालों को लेकर दर्ज किया गया है। नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर इस एफआईआर के बारे में जानकारी दी और वकील से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज हो चुकी है। क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वकील की फीस देने के लिए पैसा नहीं है। मेरे ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ 519 रुपये हैं, जिनमें से 500 रुपये तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करूंगी।”

नेहा ने एक और पोस्ट में कहा, “मेरे ऊपर FIR हो गई है… होनी भी चाहिए। एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है। लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई!” उन्होंने यह भी लिखा, “लेखकों, गायकों और कलाकारों का काम देश और समाज को जगाना है, सरकार की चापलूसी करना नहीं। मेरा काम सरकार से सवाल पूछना है… डरना नहीं।”

नेहा के वीडियो पाकिस्तान में भी वायरल हो रहे हैं और उनके बयान लगातार सरकार के खिलाफ आलोचना कर रहे हैं। उनके इस रुख को लेकर अब सियासी हलकों में भी चर्चा हो रही है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!