April 19, 2026

आंध्र में रिफाइनरी के बीच जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की UNSC ने की कड़ी निंदा, भारत के साथ खड़े हुए कई देश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने कड़े शब्दों में निंदा की है। परिषद के सदस्यों ने इस हमले में शामिल आतंकवादियों और साजिशकर्ताओं को सख्त सजा दिलाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को हर हाल में जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। इस हमले में अब तक 28 बेकसूर लोगों की जान जा चुकी है और कई अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। रूस, फ्रांस, चीन, अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों ने इस नृशंस हमले की आलोचना की है और अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान को कठघरे में खड़ा किया है।

UNSC ने अपने बयान में कहा कि आतंकवाद का कोई भी रूप अनुचित और आपराधिक है, चाहे उसका मकसद कुछ भी हो, और इससे मिलकर सख्ती से निपटना आवश्यक है। परिषद ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों से सक्रिय सहयोग की भी अपील की।

इस दुखद घटना के बाद भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी समर्थन मिला है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत में हमले को “बर्बर” करार देते हुए कहा कि ब्रिटेन इस संकट की घड़ी में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने भी पीएम मोदी से बात कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन दोहराया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!