April 18, 2026

‘आतंक के आकाओं की कमर तोड़ने का वक्त आ गया’, पहलगाम हमले पर PM मोदी का बड़ा बयान, पाकिस्तान पर भारत का सख्त रुख

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी से अपने संबोधन में इस हमले पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने भारत की आत्मा पर हमले का दुस्साहस किया है और अब उनकी बची-खुची जमीन भी मिट्टी में मिला दी जाएगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि निर्दोष नागरिकों पर गोलियां चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़ने का वक्त आ गया है।

भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान पर सख्ती और बढ़ा दी है। पाक उच्चायुक्त को समन भेजा गया है और पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी साद अहमद वराइच को तलब किया गया है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एयर, नेवल और डिफेंस एडवाइजर को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित किया है, जिसके तहत उन्हें एक हफ्ते के भीतर भारत छोड़ना होगा। भारत के इस कठोर रुख से पाकिस्तान में हलचल मच गई है।

भारत की कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में चिंता का माहौल है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की इमरजेंसी बैठक बुलाई है, जिसमें कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य, सेना प्रमुख और खुफिया एजेंसियों के प्रमुख शामिल होते हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान भारत की आक्रामक नीति को देखते हुए जवाबी रणनीति पर विचार कर रहा है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!