भतीजे संग फरार हुई तीन बच्चों की मां, जेवर और नकदी लेकर छोड़ा परिवार
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बेटियों की मां अपने ही मायके पक्ष के भतीजे के साथ फरार हो गई। महिला अपने पति और तीन बेटियों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ घर से भाग निकली और जाते-जाते दो लाख रुपये के जेवरात और पचास हजार रुपये की नकदी भी ले गई। यह मामला छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित पति मनीष अहिरवार अपनी तीन बेटियों के साथ थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी बीते छह महीने से मायके में रह रही थी और इस दौरान उसका वहीं के एक भतीजे आकाश से प्रेम संबंध हो गया था। कुछ दिन पहले वह पत्नी को मायके से वापस ससुराल लेकर आया था, लेकिन कुछ ही समय बाद वह घर से जेवर और नकदी लेकर भतीजे संग फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि पत्नी तीनों बेटियों को पीछे छोड़ गई है और अब वह बच्चों को संभालने के साथ-साथ पत्नी की तलाश के लिए भटक रहा है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है और महिला की लोकेशन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पीड़ित पति न्याय की गुहार लगा रहा है
Share this content:
