April 19, 2026

सुबह-सुबह गूंजे गोलियों के धमाके, लुगु पहाड़ियों में नक्सलियों का बड़ा सफाया

सोमवार की सुबह झारखंड के बोकारो जिले की लुगु पहाड़ियाँ गोलियों की आवाज़ से कांप उठीं। आम दिनों की तरह दिखने वाली ये सुबह, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए भीषण मुठभेड़ में तब्दील हो गई। इस ऑपरेशन में अब तक 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है और रुक-रुककर फायरिंग अब भी जारी है।

CRPF की विशेष कोबरा यूनिट और झारखंड पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में यह कार्रवाई बोकारो के लालपनिया क्षेत्र में की गई। सुबह लगभग 5:30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर कहर बनकर टूटे।

अब तक की जानकारी के अनुसार, मारे गए नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल जब्त की गई है। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, और जवान पूरी तरह अलर्ट हैं।

कोबरा यूनिट, जो जंगल युद्ध में विशेष दक्षता रखती है, ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी भी परिस्थिति में नक्सलियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। लुगु हिल्स में फिलहाल भी गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है।

यह मुठभेड़ राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और इससे क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगने की उम्मीद है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!