April 21, 2026

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, टैरिफ के बाद भी निवेशकों की पहली पसंद बने रहे बहुमूल्य धातु

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसलों के बाद वैश्विक बाजार में बनी अनिश्चितता के बीच निवेशकों के लिए सोना और चांदी अब भी सबसे सुरक्षित और पसंदीदा विकल्प बने हुए हैं। हालांकि, 19 अप्रैल को इन दोनों की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमत सुबह 8 बजे प्रति 10 ग्राम 95,239 रुपये थी, जो 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 422 रुपये कम रही। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 36 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत घटकर प्रति किलो 95,001 रुपये रही।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 95,420 रुपये और 22 कैरेट सोना 87,468 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा, जबकि चांदी 95,420 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी। देश के विभिन्न शहरों में भी सोने-चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। दिल्ली में गोल्ड बुलियन प्रति 10 ग्राम 95,080 रुपये रहा, जबकि एमसीएक्स गोल्ड 95,239 रुपये और चांदी 95,080 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी। मुंबई में गोल्ड की कीमत 95,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, और चांदी बुलियन 95,250 रुपये जबकि एमसीएक्स चांदी 95,001 रुपये प्रति किलो रही।

हैदराबाद में एमसीएक्स गोल्ड 95,239 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 95,400 रुपये प्रति किलो रही। चेन्नई में सोना 95,239 रुपये और चांदी 95,001 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई। कोलकाता में बुलियन गोल्ड 95,120 रुपये और एमसीएक्स गोल्ड 95,230 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं बेंगलुरु में बुलियन गोल्ड 95,320 रुपये और एमसीएक्स गोल्ड 95,239 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

इस गिरावट से पहले, मजबूत वैश्विक मांग के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें गुरुवार को 70 रुपये बढ़कर 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। इससे एक दिन पहले बुधवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,650 रुपये बढ़कर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर रहा था। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 70 रुपये की बढ़त के साथ 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को इसका बंद स्तर 97,650 रुपये रहा था

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!