NIIT-IFBI में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगा ICICI बैंक, तिमाही मुनाफे में भी शानदार बढ़ोतरी
प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को घोषणा की कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बैंक की सहयोगी संस्था NIIT Institute of Finance Banking and Insurance Training Limited (NIIT-IFBI) में अपनी पूरी 18.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है। यह सौदा ICICI समूह के बाहर की एक लिस्टेड कंपनी, ग्लोबल टैलेंट डेवलपमेंट कंपनी NIIT लिमिटेड के साथ किया जाएगा। यह कंपनी ICICI बैंक की प्रमोटर या समूह कंपनियों से संबद्ध नहीं है। सौदे की प्रक्रिया 30 सितंबर, 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है। NIIT-IFBI बैंकिंग, फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर में प्रोफेशनल ट्रेनिंग देने वाली एक संस्था है, जिसने वित्त वर्ष 2024 में 56.67 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया। 31 मार्च 2024 तक इसका कुल नेट वर्थ 21.93 करोड़ रुपये था।
बैंक को इस हिस्सेदारी की बिक्री से लगभग 4.7 करोड़ रुपये से लेकर 6.58 करोड़ रुपये तक मिलने की संभावना है। यह सौदा ICICI बैंक की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह गैर-मुख्य क्षेत्रों से बाहर निकलकर मुख्य बैंकिंग गतिविधियों पर फोकस कर रहा है।
बैंक ने इस हिस्सेदारी की बिक्री का ऐलान ऐसे समय में किया है जब मार्च 2024 तिमाही में उसका प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है। बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 15.7 प्रतिशत बढ़कर 13,502 करोड़ रुपये पहुंच गया। स्टैंडअलोन आधार पर बैंक का नेट प्रॉफिट 12,630 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 10,708 करोड़ रुपये की तुलना में 18 प्रतिशत ज्यादा है। बैंक की ब्याज से कमाई 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 21,193 करोड़ रुपये रही, जबकि नॉन-इंटरेस्ट इनकम ट्रेजरी को छोड़कर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 7,021 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके अलावा बैंक का ग्रॉस एनपीए अनुपात भी सुधरकर 1.67 प्रतिशत हो गया, जो दिसंबर 2023 में 1.96 प्रतिशत था। बेहतर नतीजों के आधार पर बैंक के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 11 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है।
Share this content:
