ICICI बैंक ने घटाई एफडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें, ग्राहकों को लगा झटका

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद अब ICICI बैंक ने भी ब्याज दरों में कटौती कर दी है, जिससे बैंक के ग्राहकों को झटका लगा है। बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) स्कीम्स पर 25 से 50 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.25% से 0.50% तक की कटौती की है। इसके साथ ही सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में भी 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई है। यह नई दरें 17 अप्रैल 2025 से लागू कर दी गई हैं।

ICICI बैंक की यह घोषणा देश के अन्य प्रमुख बैंकों जैसे SBI और HDFC द्वारा हाल ही में डिपॉजिट रेट्स में की गई कटौती के बाद सामने आई है। नई दरों के अनुसार, बैंक अब सामान्य ग्राहकों को एफडी पर 3% से 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.5% से 7.55% तक ब्याज दे रहा है। पहले 15 महीने से 2 साल तक की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.85% ब्याज मिल रहा था।

बैंक ने सबसे ज्यादा कटौती 30 से 45 दिन की अवधि वाली एफडी पर की है, जिसमें ब्याज दर 3.50% से घटाकर 3.00% कर दी गई है। वहीं, 61 से 90 दिन की अवधि पर ब्याज दर 4.5% से घटाकर 4.25% कर दी गई है। 18 महीने से 2 साल तक की एफडी स्कीम पर भी ब्याज दर को 7.25% से घटाकर 7.05% कर दिया गया है। इस कटौती का असर लाखों ग्राहकों पर पड़ सकता है, खासकर उन पर जो सुरक्षित निवेश के रूप में एफडी को प्राथमिकता देते हैं।

Share this content:

About The Author

You may have missed