April 19, 2026

शादी के बाद वायरल हुआ प्राजक्ता कोली का मजेदार वीडियो, फैंस ने किए मजेदार कमेंट

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्राजक्ता कोली एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृशांक खनल से शादी की थी और अब शादी के करीब डेढ़ महीने बाद उनका एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों को लगा कि प्राजक्ता अपने पति से परेशान हो गई हैं, लेकिन ये सिर्फ एक मजाकिया वीडियो है, जिसमें उन्होंने अपनी ह्यूमर से सबका दिल जीत लिया। वीडियो में प्राजक्ता पहले अपने पति वृशांक को वाइन गिलास में दो घूंट देकर देती हैं और फिर खुद बोतल से सीधे वाइन पीती नजर आती हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- “जब आपने सनसेट फोटोज के लिए शादी की हो और अब आपको एक लड़के के साथ रहना पड़ रहा है।” इस वीडियो के साथ उन्होंने “थू थू थू” और नजर वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। वीडियो पर फैंस के मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। किसी ने लिखा, “मैं पिछले 16 सालों से ऐसी ही जिंदगी जी रहा हूं,” तो किसी ने वृशांक को “बेचारा” बताते हुए लिखा, “उसे तो पता ही नहीं है ये सब क्या हो रहा है।” बता दें कि प्राजक्ता और वृशांक ने इस साल फरवरी में शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे। शादी मराठी और नेपाली दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। वृशांक फिल्मी दुनिया से नहीं हैं, लेकिन अक्सर प्राजक्ता के साथ नजर आते हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!