वाराणसी: 7 दिनों में 23 लोगों ने लड़की से किया गैंगरेप, नशा कराकर एक के बाद एक किया दुष्कर्म
वाराणसी में एक दिल दहला देने वाला गैंगरेप मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की के साथ 7 दिनों तक लगातार बलात्कार किया गया। पीड़िता का आरोप है कि इन सात दिनों के दौरान 23 अलग-अलग लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे नशा कराते थे और फिर बारी-बारी से उसके साथ गलत काम करते थे। पीड़िता का कहना है कि उसे शहर के अलग-अलग इलाकों में ले जाया गया और हर बार नए आरोपी ने उसका शिकार किया। इन घटनाओं में कभी किसी के घर, कभी छत पर, कभी होटल और कभी कैफे में उसे ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता की शिकायत पर वाराणसी के लालपुर पांडेपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता के अनुसार, 29 मार्च को वह घर से अपनी दोस्त के घर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे राज विश्वकर्मा नामक युवक मिला, जिसने उसे लंका स्थित एक कैफे में ले जाकर उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया।
एफआईआर में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को इस घटना के बाद गहरे मानसिक और शारीरिक आघात पहुंचे हैं, और मामले की जांच जारी है। पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है और सभी आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
Share this content:
