April 20, 2026

LSG के सामने फिर फुस्स हुई मुंबई इंडियंस, इकाना में एक और हार, शर्मनाक है रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने एक बार फिर मुंबई इंडियंस (MI) को शिकस्त दी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में LSG ने MI को 12 रनों से हराया। यह हार सिर्फ इस सीजन का एक नतीजा नहीं है, बल्कि मुंबई का लखनऊ के खिलाफ लगातार खराब रिकॉर्ड को भी उजागर करता है।

आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 6 बार लखनऊ विजेता रही है। हैरानी की बात यह है कि मुंबई इंडियंस आज तक एक भी लीग मैच LSG से नहीं जीत पाई। मुंबई को लखनऊ के खिलाफ सिर्फ एक जीत 2023 के एलिमिनेटर मैच में मिली थी।

इकाना स्टेडियम में मुंबई का प्रदर्शन और भी निराशाजनक रहा है। यहां खेले गए सभी मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस बार भी हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह रणनीति उलटी पड़ी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए, जबकि मुंबई की टीम 20 ओवर में 191 रन ही बना सकी।

इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो गई है। टीम अंकतालिका में नीचे खिसक गई है, जबकि लखनऊ ने जीत के साथ अपना स्थान मजबूत कर लिया है। लगातार हार और लखनऊ के खिलाफ खराब रिकॉर्ड ने MI की रणनीति और प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!